28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / भिलाई में होगी उमराव जान की शूटिंग, मुंबई का रूख करने वाले छत्तीसगढिय़ा डायरेक्टर को पसंद आया लोकेशन

भिलाई में होगी उमराव जान की शूटिंग, मुंबई का रूख करने वाले छत्तीसगढिय़ा डायरेक्टर को पसंद आया लोकेशन

दिनों सीरियल महफिले उमराव जान के एक शेड्यूल की शूटिंग के सिलसिले में भिलाई आए हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 28 May 2018, 11:13 AM IST

patrika

भिलाई में होगी उमराव जान की शूटिंग, 20 साल पहले मुंबई का रूख करने वाले छत्तीसगढिय़ा डायरेक्टर को पसंद आया लोकेशन

भिलाई. भिलाई में पढ़े-बढ़े राजू हिरवानी 20 साल के संघर्ष के बाद मुंबई में जम गए हैं। वे इन दिनों सीरियल महफिले उमराव जान के एक शेड्यूल की शूटिंग के सिलसिले में भिलाई आए हुए हैं। उनका भिलाई में एक इंस्टिट्यूट खोलने का इरादा है, जहां फिल्म मेकिंग से संबंधित अनेक विधाओं का प्रशिक्षण मिले। दरअसल राजू हिरवानी (ताकेशचंद साहू) पी-3 मोशन्स पिक्चर्स प्राइवेट लि. के फाउंडर-डायरेक्टर हैं।

आज से बीस साल पहले किया था मुंबई का रूख
भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 से 1996 में पास आउट राजू हिरवानी आज से करीब 20 वर्ष पहले मुंबई की ओर रुख किए। उन्होंने वहां से वर्ष 2000 में फोटोग्राफी में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स किया। इसके बाद सुप्रसिद्ध सिने तारिका हेमामालिनी की मैग्जीन सहेली के लिए काम किया। उन्हें आर्ट डायरेक्टर उदय गुप्ते ने काफी प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों की फोटोग्राफी सीखना शुरु किया। इसके बाद उनका रुझान डायरेक्शन की ओर हुआ।

दो सीरियल का किया डायरेक्शन
खुद एक प्रोडक्शन हाउस बना लिया। हाल ही में उन्होंने 'यूथ प्लस चैनल का प्रसारण किया है। दो सीरियल का डायरेक्शन खुद किया है। रिटर्न ऑफ स्कूल डेज जिसके एक शेड्यूल की शूटिंग उन्होंने कॅरियर प्वाइंट वल्र्ड स्कूल बिलासपुर में की। राजू फिलहाल आगामी और दो सीरियल 'क्या तुम राम हो और 'महफिले उमराव जान की शूटिंग के लिए भिलाई और रायपुर में लोकेशन देखने आए हैं। बुलंद इरादे, भक्ति और भगवान का अनोखा बंधन सीरियल भी बनाने की उनकी योजना है।

अमिताभ बच्चन के साथ किया काम
असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उन्होंने रामगोपाल वर्मा की डरना जरूरी है, विवेक अग्निहोत्री की चाकलेट वगैरह के अलावा सुप्रसिद्ध अभिनेता सुरेश ओबेराय के बेटे आनंद ओबेराय की कंपनी आईबीसी के लिए एड फिल्में भी बनाई। फिर स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुद शॉर्ट फिल्म व एड फिल्म बनाना शुरु किया। अमिताभ बच्चन, हरभजन सिंह आदि ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ मिलकर उन्होंने कई प्रोजेक्ट किए।

यहां इंस्ट्टियूट खोलने का इरादा है
वे यहां इंस्ट्टियूट खोलने का इरादा रखते हैं जहां फिल्म मेकिंग से संबंधित अनेक विधाओं का प्रशिक्षण देकर स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास होगा। मुंबई के संघर्ष के बारे में वो कहते हैं कि यह शहर पहले लोगों को खाूब परखता है तब कुछ देता है। उन्हें तसल्ली है कि दो दशक के बाद उन्हें वहां सफलता मिली। उनका कहना है कि फिल्मी दुनिया करीब 60 लाख लोगों को रोजगार दे रही है जो कि बहुत बड़ी बात है।