12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा होता है सरकारी काम : स्मार्ट कार्ड बनाने पहुंचे तो पता चला सूची में नाम ही नहीं है

स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए शासन की ओर से जारी पंजीयन सूची में आवेदनकर्ताओं के नाम ही नहीं है।

2 min read
Google source verification
Bhilia news

स्मार्ट कार्ड बनाने पहुंचे तो पता चला सूची में नाम ही नहीं है, भड़के राजस्व मंत्री

भिलाई. स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए शासन की ओर से जारी पंजीयन सूची में आवेदनकर्ताओं के नाम ही नहीं है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों की शिकायत पर राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने नाराजगी जताई है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुभाष पांडेय और निगम के अधिकारियों को राष्ट्रीय और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत छूटे हुए सभी हितग्राहियों का पंजीयन और स्मार्ट कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

मंगल बाजार छावनी में लगे स्मार्ट कार्ड शिविर

दरअसल में राजस्व मंत्री पांडेय मंगल बाजार छावनी में लगे स्मार्ट कार्ड शिविर का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां लोगों ने मंत्री को बताया कि स्मार्ट कार्ड बनवाने सालभर पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास आवेदन जमा किया था। इसके अलावा लोक सुराज शिविर में भी आवेदन दिए थे। बावजूद पंजीयन सूची में उनका नाम नहीं है। लोगों की इस तरह की शिकायत पर मंत्री भड़क उठे। अधिकारियों को छूटे हुए लोगों का नाम एंट्री कर स्मार्ट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

जिले में 1 लाख 22 हजार 555 लोगों के आवेदन प्राप्त

सीएचएमओ पांडेय ने बताया कि जिले में 1 लाख 22 हजार 555 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें भिलाई निगम क्षेत्र से लगभग ५५ हजार आवेदन मिले। सभी आवेदनों को ऑनलाइन किया गया है। जो लोग पंजीयन से छूट गए हैं। उनके पंजीयन को लेकर असिस्टेंट कमिश्नर से चर्चा कर कार्ड बनवाने की जानकारी दी।

फोटोग्राफी के लिए लगी कतार

लोगों को भीड़ का सामना करना पड़ा। जुनवानी, खम्हरिया, शांति नगर और छावनी के हितग्राहियों को फोटोग्राफी के लिए आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। पहले दिन गुरुवार को कुल चार स्थानों पर शिविर लगी। जहां मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और निगम के कर्मचारियों ने पंजीकृत लोगों को फोटोग्राफी के लिए टोकन जारी किया। टोकन के अनुसार पंजीकृत लोगों का फोटोग्राफी कर स्मार्ट कार्ड बनाया गया। मौके पर ही स्मार्ट कार्ड को आधार से भी लिंक कर हितग्राहियों को दिया गया।

पहले दिन बने 400 लोगों का कार्ड
पहले दिन नेहरू नगर जोन के वार्ड-१ सांस्कृतिक भवन खम्हरिया, बाजार चौक जुनवानी, जोन-२ शांति नगर, वार्ड-20 प्रगति नगर पानी टंकी केम्प-1 कार्यालय, वार्ड-२८ मंगल बाजार छावनी में शिविर लगा। जहां २-२ मशीनों से पंजीकृत ४०० परिवार की फोटोग्राफी कर स्मार्ट कार्ड बनाया गया। यहां २५ जून तक शिविर लगेंगे। शहर के सभी वार्डों में बारी-बारी से शिविर लगेंगे। अभी इस महीने जोन-१ नेहरू नगर - वार्ड- 2 स्मृति नगर के शिव मंदिर माडल टाउन में 26 से 30 जून तक शिविर लगेंगे।