दुर्ग पुलिस और एसएसटी की टीम एसएसपी राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर रोज वाहनों की चेकिंग कर रही है। सघन वाहन चेकिंग का नजीता है कि बिना दस्तावेज के राशि को परिवहन करने वाले पकड़े जा रहे है। मोहन नगर थाना अंतर्गत मंगलवार को सुबह 6 बजे एसएसटी की टीम धमधा पूल शहीद चौक के पास चेकिंग कर रही थी। उसी समय स्कूटर सीजी 04-केडी- 2333 चालक रमेश चंद मौर्य रोक कर चेकिंग की गई। जिसमें 8 किलो चांदी निकली। उसके दस्तावेज के संबंध में पूछताछ की गई। चालक कोई वैद्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने 4 लाख 50 हजार की चांदी को धारा 102 के तहत जब्त करने की कार्रवाई की।