चरईडांड़-बगीचा स्टेट हाईवे सड़क मार्ग का निर्माण कर सालों साल से अधूरा पड़ा है, जिससे इस मार्ग के दोनों और रहने वाले ग्रामीणों का जीना मुहाल है। पहले बारिश के दिनों में सड़क निर्माण के लिए डाली गई गिट्टी मिट्टी से लोग परेशान रहे, जिसने बारिश में दलदल का रूप धर लिया था और आए दिन इस सड़क पर वाहनों का जाम लग रहा था। अब मौसम सूख जाने से इस सड़क से में बिछाई गई गिट्टी से उठने वाली धूल से लोगों का जीना मुहाल है। वाहनों के सड़क से गुजरने के बाद सड़क से उठने वाली धूल का गुब्बार सड़क से दूर तक के गांव में लोगों के परेशानी का सबब बन रही है, और लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। सड़क से उठने वाली धूल की वजह से नारायणपुर, शाहीड़ांड़, सरबकोम्बो, बनकोम्बो नारायणपुर के आसपास ऐसा कोई दिन नहीं हो रहा है जब सड़क हादसा नहीं हो रहा हो। सड़क पर बिछाई गई गिट्टी में अचानक ब्रेक लगाने पर फिसल कर वहां आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।