कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मुयमंत्री डॉ. रमन सिंह हेलीकाप्टर से, निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब से जशपुर पहुंचे। शहर के बाजारडांड़ में स्थित बलराम मंच में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जशपुर जिले की मिट्टी और यहां के निवासी, बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें दिलीप सिंह जूदेव जैसे महान व्यक्ति के साथ रहने और संघर्ष करने का अवसर मिला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में कांग्रेस के नेता, मंत्री और विधायक रेत तस्करी, जुआ, सट्टा और महादेव एप जैसे अवैध कारोबार में लगे हुए हैं। उन्होंने, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर, जशपुर में मेडिकल कालेज खोले जाने का वायदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करके, इस वायदे को पूरा किया जाएगा।