12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान

CG Election 2023 : आज सिलेंडर की कीमत 974 रुपए है, 500 रुपए कांग्रेस की सरकार देगी। तो सिलेंडर सिर्फ़ 474 रुपए में मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 31 Oct 2023, 4:34 PM IST

lpg_gasn.jpg

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार घोषणाएं कर रही हैं। चुनावी सभाओं में अब तक 17 घोषणाएं कर चुकी है। वहीं आज ट्वीट कर सस्ता गैस सिलेंडर देने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। आज सिलेंडर की कीमत 974 रुपए है, 500 रुपए कांग्रेस की सरकार देगी। तो सिलेंडर सिर्फ़ 474 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मांग बढ़ी, प्रत्याशियों से पहुंचने के पहले कलाकार रंग जमा रहे

बता दें कि करीब दो महीने पहले 30 अगस्त को मोदी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए घरेलू एपलीजी सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए थे। जिसके बाद दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में मिलने लगा है। इधर रायपुर में सिलेंडर के दाम 974 रुपए तक आ गया है। वहीं अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सरकार आने पर सस्ता सिलेंडर देने का ऐलान कर मास्टर स्ट्रोक खेला है।

यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 : चिंतामणि महाराज के BJP में शामिल होने से कांग्रेस को इन सीटों पर होगा बड़ा नुकसान ! जानिए ये बड़ी वजह


सीएम ने कसा तंज
चुनावी वादों की घोषणा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "हमने 17 घोषणाएं की हैं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी ने गारंटी भी दी है। भाजपा को कम से कम एक गारंटी देनी चाहिए थी... प्रधानमंत्री को उड़ान योजना के तहत बस्तर को जोड़ने वाली उड़ानों को रद्द करने और छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों को रद्द करने पर संज्ञान लेना चाहिए।