मौसम विभाग ने दुर्ग जिले में अंधड़, आंधी तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार को भी जिले में तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। दुर्ग जिले के अलावा संभाग के राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और कवर्धा के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।