
क्या जमाना आ गया, बहू ने सास की कर दी जमकर पिटाई, चार के खिलाफ जुर्म दर्ज
भिलाई. अभी तक सिर्फ सास द्वारा ही बहू को प्रताडि़त किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं, किन्तु भिलाई में इसके विपरीत बहू द्वारा सास की ही पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में न सिर्फ बहू बल्कि बहू की बहन द्वारा भी मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची है।
घटना संग्राम चौक निजामी मंजिल कैंप-वन छावनी थाना क्षेत्र की
जानकारी के अनुसार घटना संग्राम चौक निजामी मंजिल कैंप-वन छावनी थाना क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता नफीसा पति अब्दुल जहीर (50 साल) की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपियों शाहीन, शकील, गुडिया उर्फ शबनम और सन्नो के खिलाफ धारा 254, 506, 323 और 34 के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
घरेलु विवाद को लेकर डंडे से पिटाई
प्रार्थी नफीसा ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ संग्राम चौक निजामी मंजिल कैंप वन में रहती हूं। घटना दिनांक 31 जुलाई की रात घरेलु बात को लेकर बहू शाहीन से वाद-विवाद हो रहा था, तभी शबनम उर्फ गुडिया उसका पति शकील तथा सन्नो सभी ने मिलकर अश्लील गालियां देते हुए जमकर पिटाई कर दी। शकील ने पास में पड़े डंडे से बुरी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट से मेरे दाहिने हाथ, पीठ, सिर और पैर में चोट आई है। हल्ला और मारपीट होते देखकर मोहल्ले के हरेंद्र कुमार गुप्ता और दिलीप कुमार गुप्ता आए और उनसे मुझे छुड़ाया।
एक बार खौलते पानी को उडेल दिया था
मंैने इस मारपीट की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद रात को रिपोर्ट लिखाने थाने गई। पीडिता ने बताया कि इसके पहले भी बहू और बेटे द्वारा कई बार मारपीट कर चुके हैं। इसी तरह एक बार खौलते पानी को उडेल दिया था जिससे मैं बुरी तरह झुलस गई थी। मेरे शरीर पर कई जगह जलने के निशान है। इस समय सामाजिक बैठक में समझाइश के बाद मामला सुलझ गया था। किंतु बार-बार प्रताडऩा और तीसरी बार बहू के साथ साथ उसकी बहन के द्वारा पिटाई से मैं रिपोर्ट लिखाने मजबूर हो गई।
Published on:
02 Aug 2018 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
