28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस चोर ने तो जज के घर को भी नहीं छोड़ा, पढि़ए पूरी खबर

पुलिस और आम नागरिकों की नजर में मोटर सर्विसिंग का काम करने वाला कन्हैयापुरी निवासी सलमान खान उर्फ बाबू 28 साल चोरी का आरोपी निकला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 27 Feb 2018, 11:18 PM IST

Durg crime

दुर्ग. पुलिस और आम नागरिकों की नजर में मोटर सर्विसिंग का काम करने वाला कन्हैयापुरी निवासी सलमान खान उर्फ बाबू 28 साल चोरी का आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का १६ हजार रुपए का सामान जब्त किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बोरसी निवासी न्यायाधीश के बलराम देवांगन के घर में भी चोरी की थी। आरोपी का हिस्ट्री निकालने पर खुलासा हुआ कि वह आदतन चोर है। अन्य थाने क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ चोरी के अपराध दर्ज है।

आमदनी से ज्यादा खर्च पर पुलिस नजर रख रही थी
पुलिस को सूचना मिली थी कि सलमान उर्फ बाबू सर्विसिंग सेंटर में काम करता है और आमदनी से ज्यादा खर्च करता है। इस सूचना के बाद पुलिस उस पर नजर रख रही थी। इस बीच कई बार सलमान पुलिस को देखकर झिझकने लगा था। वह पुलिस की गाड़ी देखकर रास्ता बदल देता था। इससे पुलिस का संदेह और पुख्ता हो गया। सोमवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास 10 हजार नगद व 20 नग नल के पुराने टोटियां मिली। इस पर वह पुलिस को मनगढ़त कहानी सुनाने लगा। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की नजर पड़ते ही मामला स्पष्ट हो गया। क्राइम ब्रांच ने पद्मनाभपुर पुलिस को सूचना दी कि सलमान आदतन चोर है।

न्यायाधीश के घर को भी नहीं छोड़ा
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ३ अक्टूबर २०१७ को विवेकानंद नगर सड़क 4 बोरसी रोड निवासी न्यायाधीश बलराम देवांगन के घर का ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया। दिसंबर २०१७ के दूसरे सप्ताह में आदर्श नगर में एक मकान में चोरी करने का प्रयास किया था। इसी माह ६ तारिख को न्यू आदर्शनगर डॉमीनोज पिज्जा के पीछे राय कुटीर में चोरी करने की नियत से प्रवेश किया था। सामान नहीं मिलने पर आरोपी बिस्तर पर टायलेट कर भाग गया। आरोपी नशा करने के बाद ही घरों में प्रवेश करता था और कुछ नहीं मिलने पर नलों की टोटियों को चुराता था।