19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / शहर में ट्रैफिक जाम से बचना है तो, यह खबर आपके लिए जरूरी है

शहर में ट्रैफिक जाम से बचना है तो, यह खबर आपके लिए जरूरी है

दशहरे के कारण शुक्रवार को नेशनल हाइवे को प्रतिबंधित किया गया है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक के लिए राजनादगांव से लेकर आरंग तक के मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 19 Oct 2018, 10:12 AM IST

Bhilai patrika

शहर में ट्रैफिक जाम से बचना है तो, यह खबर आपके लिए जरूरी है

भिलाई/दुर्ग. नौ-दिन की आराधना के बाद शुक्रवार से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा। दुर्गा की बड़ी प्रतिमाएं शिवनाथ में व छोटी प्रतिमाओं के लिए चार अलग अलग स्थान निर्धारित है। शिवनाथ में पुराने पुल के पास निगम प्रशासन द्वारा प्रतिमाओं को पानी में उतारने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई थी। हालाकि शहर की कुछ पंडालो में बैठी माता की प्रतिमा का गुरुवार देर शाम विसर्जन किया गया।

दशहरे के कारण नेशनल हाइवे रहेगी प्रतिबंधित
दशहरे के कारण शुक्रवार को नेशनल हाइवे को प्रतिबंधित किया गया है। शुक्रवार को दोपहर ३ बजे से रात १० बजे तक के लिए राजनादगांव से लेकर आरंग तक के मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों को ढाबा व गैरेज में खड़ी करने का निर्देश बार्डर पर दिया गया है। इस आशय की सूचना परिवहन विभाग ने ट्रांस्सपोर्टरों को भी दी है।

बड़ी प्रतिमाओं को के्रन के माध्यम से नदी में उतारा जाएगा
महाअष्टमी हवन होने के एक दिन बाद गुरुवार को देवी मदिरों में ज्योति कलशों के विसर्जन का दौर पूरे दिन चला। एक दो प्रतिमाएं भी विसर्जित की गई। वही दशमी के दिन होने वाली प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। बड़ी प्रतिमाओं को के्रन के माध्यम से नदी में उतारा जाएगा। इसके अलावा एयर टाइट ड्रम और ट्यूब की मदद से नाव तैयार किया गया। जिससे प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

चौकस रहेगा अमला
प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन का अमला चौकस रहेगा। एहतियात के तौर पर नगर सैनिक के गोताखोरों को तैनात रखा किया गया है। इसके अलवा संबंधित थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है।

विसर्जन के लिए निर्धारित स्थान
१. शिवनाथ नदी
२. खारून नदी कुम्हारी
३. शीतला तालाब सुपेला
४. मरोदा डेम
५. तालपुरी