
दो दिन तक दुर्ग-भिलाई के बीच ट्रेनें 10 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेंगी
भिलाई. रेलवे बोर्ड ने नेहरू नगर अंडरब्रिज पुशिंग के लिए अनुमति दे दी है। रेलवे ने नेहरू नगर समपार फाटक पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लाइन पर गर्डर लाचिंग के लिए 18 घंटे का समय दिया है। ८ जून को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डाउन लाइन पर स्टील्स के ग्रिडर लाचिंग में करीब १० घंटा लगेगा। दूसरे दिन ९ जून को मिडिल लाइन को काटकर स्टील्स के ग्रिडर को रेलवे लाइन से जोडऩे में ८ घंटे लगेंगे। इस तरह से ८ और ९ जून को सभी एक्सप्रेस गाडिय़ां धीमी गति से चलेंगी।
इन गाडिय़ों के टाइम-टेबल होगा प्रभावित
९ जून को 12856 नागपुर-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। 12808 समता एक्सप्रेस को 1.30 घंटे नागपुर डिवीजन में नियंत्रित की जाएंगी। यह टे्रन शनिवार को ही दुर्ग से रायपुर के मध्य पैंसेजर बनकर चलेगी। शनिवार को अमृतसर-बिलासपुर 18238 छत्तीसगढ एक्सप्रेस को 1 घंटा नागपुर डिवीजन में नियंत्रित की जाएगी। शनिवार को यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर के मध्य पैंसेजर बनकर चलेगी। ९ जून को छपरा-दुर्ग 15159 सारनाथ एक्सप्रेस रायपुर से दुर्ग के मध्य पैंसेजर बनकर चलेगी। शालीमार-लोकमान्य टर्मिनल 18030 शालीमार एक्सप्रेस को रायपुर से दुर्ग के मध्य पैंसेजर बनाकर चलाई जाएगी।
भिलाई-दुर्ग के बीच धीमी गति से चलेगी
ग्रिडर लाचिंग के दौरान दुर्ग से रायपुर और रायपुर से दुर्ग की ओर चलने वाली सभी एक्सप्रेस गाडिय़ां पैसेजर के रूप में चलेंगी। एक्सप्रेस गाडिय़ों की गति को रायपुर से दुर्ग के बीच नियंत्रित कर दिया गया है। भिलाई नगर से दुर्ग के बीच सभी गाडिय़ों की गति १०-१५ किलोमीटर की स्पीड से चलेगी। अभी मिडिल और डाउन लाइन पर २०-२५ किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से एक्सप्रेस गुजर रही है।
नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द
टे्रनों की गति नियंत्रित किए जाने की वजह से कई टे्रनों के टाइम-टेबल प्रभावित हुई है। ८ जून को 18240 नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस के परिचालन को रद्द कर दिया गया है। ८ जून को गेवरारोड से चलने वाली 18239 गेवरारोड - नागपुर एक्सप्रेस बिलासपुर तक चलेंगी। ९ जून शनिवार को 68701/68702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू नहीं चलेगी।
रिलीविंग गर्डर का सपोर्ट
पटरी नीचे न धंसे इसलिए रिलीविंग गर्डर का सपोर्ट नेहरू नगर में निर्माणाधीन टू टनल अंडरब्रिज के लिए पीसीसी बाक्स की पुशिंग से रेलवे लाइन को प्रॉपर सपोर्ट नहीं मिल रहा है। इससे रेलवे लाइन के धंंसने का अंदेशा है। इस वजह से पुशिंग रोक दिया गया था। अब इसकी अनुमति मिल गई है। इंजीनियर रेलवे लाइन को काटकर अलग करेंगे। सपोर्ट के लिए स्टील्स की रिलीविंग ग्रिडर को जोड़ेगें। इसके लिए राइट्स ने ३० टन वजनी स्टीटल्स से ग्रिडर तैयार किया है, जो २५.४ मीटर लंबा और लगभग ढाई मीटर ऊंची है। रिलीविंग ग्रिडर को पहले दिन डाउन लाइन से जोड़ा जाएगा। दूसरे दिन मिडिल लाइन पर ग्रिडर शिफ्ट किया जाएगा। ग्रिडर लांचिंग के बाद पीसीसी बाक्स को हाईड्रोलिक जैक से पुश किया जाएगा।
Published on:
08 Jun 2018 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
