14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि अंतिम रिपोर्ट में बदल गए मतदान के आंकड़े, भिलाईनगर में अप्रत्याशित कमी

विधानसभा चुनाव में पड़े वोट का अंतिम सूची जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया है। जिसके मुताबिक जिले में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले मामली वृद्धि हुई है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Nov 22, 2018

patrika

ऐसा क्या हुआ कि अंतिम रिपोर्ट में बदल गए मतदान के आंकड़े, भिलाईनगर में अप्रत्याशित कमी

दुर्ग. विधानसभा चुनाव में पड़े वोट का अंतिम सूची जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया है। जिसके मुताबिक जिले में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले मामली वृद्धि हुई है। पिछले चुनाव के मुकाबले औसतन 2.23 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। अंतिम रिपोर्ट में जिले में 71.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 69.58 प्रतिशत था।

मतदान को ऐसे समझें
भ्लिाईनगर में मतदान के बाद जारी आंकड़े अंतिम रिपोर्ट में करीब 7 फीसदी घटकर 66.97 प्रतिशत रह गए। फिर भी यह पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत अधिक है। लेकिन की सभी छह विस में मतदान प्रतिशत का आंकड़ा सबसे कम है। इसी तरह वैशालीनगर में मतदान में रिकॉर्ड बढ़त हुई है। दुर्ग शहर में मामूली बढ़त है।

मतदान कम हुआ
अहिवारा और पाटन में पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान कम हुआ। मतदाता जागरुकता के लिए निर्वाचन विभाग ने अभियान चलाया था उसके हिसाब से जिले में मतदान की बढ़त को कम आंका जा रहा है। मंगलवार को मतदान के बाद पाटन में 80.60, भिलाई नगर 74.92 , दुर्ग ग्रामीण में 70, दुर्ग शहर 64.70 , वैशाली नगर 64.23 , अहिवारा में 63.32 फीसदी मतदान दर्ज था।

अभियान से जोड़ा
निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान के लिए लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने स्वीप प्लान चलाया। इसमें नए मतदाता (18 वर्ष) पर विशेष फोकस किया गया थ। स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा गया था। प्रतियोगिता व अलग अलग समूहों में कार्यक्रम आयोजित कर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित किया गया।

आदर्श मतादन केन्द्र बनाने के अलावा केन्द्रों पर विशेष सुविधाएं देने फोकस किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विकलांग और महिला मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इसका परिणाम है कि इस वर्ष मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।

रिकॉर्ड: अहिवारा में ज्यादा गिरा ग्राफ
अहिवारा विधान सभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत घटा है। पिछले चुनाव में इस क्षेत्र में 74.57 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।इस बार 72.84 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

106 थर्ड जेंडर में सिर्फ 12 ने किया मतदान
इस बार मतदान में थर्ड जेंडर के लिए अलग से कालम बनाया था। उनकी संख्या को चिन्हित किया गया था। जिले में 106 थर्डजेंडर है। जबकि मतदान केवल 12 लोगों ने किया। दुर्ग विधान सभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर कंचन विधायक प्रत्याशी है। इस विधानसभा क्षेत्र में थर्डजेंडर प्रत्याशी 24 है और मतदान केन्द्रों तक केवल 3 ही पहुंचे।

पाटन के मतदाता सबसे जागरुक
पाटन में 82.48 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और 83.68 पुरुष मतदाताओं मतदान किया।
भिलाईनगर विधान सभा क्षेत्र में पुरुष की तुलना में महिलाएं मतदान करने में आगे रही।
यहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत ६६.८५ और महिलाओं का प्रतिशत 67.09 दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग