1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम बदला मिजाज! कब बरसेंगे बादल? जिला तप रहा गर्मी में, पिछली बार से 9 डिग्री ज्यादा तापमान…

CG Weather Update: भिलाई जिले में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को अब फिर बारिश की राहत चाहिए। रविवार को दिनभर तेज धूप ने सबको हलाकान किया।
less than 1 minute read
Google source verification
मौसम बदला मिजाज! कब बरसेंगे बादल? (photo-patrika)

मौसम बदला मिजाज! कब बरसेंगे बादल? (photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को अब फिर बारिश की राहत चाहिए। रविवार को दिनभर तेज धूप ने सबको हलाकान किया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल (2024) 3 अगस्त के मुकाबले इस साल तापमान 9.2 डिग्री अधिक रहा। पिछले साल 3 अगस्त को 29.86 मिमी बारिश भी हुई थी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल 33.2 डिग्री रहा। इस साल बारिश भी नहीं हुई।

अब कब बरसोगे बादल?

रविवार को गर्मी इतनी चूभ रही थी कि घर के बाहर ही नहीं घर के अंदर भी लोग पसीने से तरबतर बेचैन होते रहे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान मामूली तौर पर अधिक रहा, लेकिन यह व्याकुल करने वाला रहा। लोगों ने कहा कि ऐसी गर्मी आमतौर पर क्वांर में पड़ती है।

सावन में ऐसी गर्मी की उमीद लोगों को नहीं थी, लेकिन पिछले सप्ताह भर से दुर्ग जिले का तापमान 32-33 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के कहना है कि 4 अगस्त को भी जिले में मौसम शुष्क रहेगा, कहीं-कहीं बौछारें जरूर पड़ सकती है।

जिले का तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम

3 अगस्त 33.2 22.00

2 अगस्त 32.6 21.6

1 अगस्त 32.4 20.6