11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा : सब इंसपेक्टर को गिरफ्तार कर पेश करें, पढ़े खबर

पुरानी भिलाई थाना में अवैध गांजा के प्रकरण की जांच करने वाले सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय पांडेय के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Durg crime

कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा : सब इंसपेक्टर को गिरफ्तार कर पेश करें, पढ़े खबर

दुर्ग. पुरानी भिलाई थाना में अवैध गांजा के प्रकरण की जांच करने वाले सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय पांडेय के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विशेष न्यायाधीश मसूंर अहमद ने सब इंस्पेक्टर को ९ जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए है। इसके पहले न्यायालय ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। उसके बाद भी पांडेय न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। जमानती वारंट को नजर अंदाज करने पर मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

आईजी भी नहीं करा पाए वारंट तामिल
विवेचना अधिकारी की लापरवाही को देखते हुए न्यायालय ने पहले एसपी के माध्यम से वारंट तामिल कराने पत्र लिखा। इसके बाद भी वारंट तामिल नहीं होने पर आईजी को पत्र लिखा गया। वर्तमान में सब इंस्पेक्टर पांडेय स्मृति नगर चौकी में पदस्थ बताए गए हैं।

यह है प्रकरण
पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में ८ लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर ५३ किलो गांजा जब्त किया गया था। इस मामले में पुरानी भिलाई थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। सभी आरोपी ८ दिसंबर २०१६ सेन्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं।

Read more: आईजी भी नहीं करा पाए वारंट तामिल, न्यायालय ने कहा एसआई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें

शराब में जहर मिलकार पी गई महिला

दुर्ग. डिपरा पारा निवासी ४० साल की महिला लक्ष्मी चंदेल मंगलवार की सुबह आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने महिला ने शराब में जहर मिलाकर सेवन कर ली थी। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस मर्गकायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात की है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा था कि अत्यधीक शराब सेवन करने से महिला बेहोश हुई है। मौत की वजह शराब ही है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला ने शराब के साथ जहर मिलाकर सेवन किया है। महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मारच्युरी में पुलिस ने पीडि़त परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

Read more: कानून के रखवाले ही न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, क्या है मामला, पढ़े खबर

युवक ने लगाई फांसी
गया नगर निवासी धमेन्द्र निर्मलकर (२७) ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कपड़े से फंदा तैयार किया था। शाम ५ बजे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मॉरच्युरी पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक घटना के समय युवक घर पर अकेले था। उसकी मां गांव गई हुई है। मृतक धमेन्द्र विवाहित है। उसकी पत्नी कुछ माह पहले घर छोड़ मायके में रह रही है।

नदी रोड में मिला शव
मंगलवार की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस ने नदी रोड से शव बरामद किया। शव की शिनाख्ती रेंगाखार जिला कबीरधाम निवासी नरेन्द्र नेताम (२८) के रुप में की गई है। शव को मॉरच्युरी में रखवा गया है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवक यहां मजदूरी करने आया था।