रेलवे मुसाफिरों को समय पर ट्रेन, कंफर्म टिकट, स्पीड ट्रेन, ट्रेन में लक्जरी सुविधा देने की तैयारी कर रही है। इसके बाद मुसाफिरों की संख्या में करीब आठ गुना तक इजाफा होने की उम्मीद है। नए रेलवे ट्रेक बिछाई जा रही है, लिंक किया जा रहा है। आने वाले 7 साल में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे एक्सपांशन के काम में जुटा है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे को अनुमान है कि आने वाले समय में आठ गुना मुसाफिर बढ़ जाएंगे, इसे देखते हुए भविष्य की तैयारी की जा रही है।