जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम अशोककुमार ने बताया कि बागोर के प्रेमदेवी उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा ने मंगलवार को शिक्षक कमलेश पर गंभीर आरोप लगाए। सरपंच ज्योति देवपुरा ने भी अध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत की। स्कूल में हुए हंगामे व शिकायत को लेकर शिक्षक कमलेश को एपीओ कर दिया गया। इधर, बुधवार को ग्रामीणों के एक प्रतिमंडल ने डीईओ से मुलाकात कर शिक्षक को पुन: स्कूल में लगाने की मांग की है।