14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता-पिता गए मजदूरी पर, किशोरी को धमका कर दूसरे शहरों में ले गया दरिंदा, बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, अब भुगतेगा दस साल की सजा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 3 Aug 2018, 3:51 PM IST

alleged rape kidnapped teenager sentenced to ten years in bhilwara

alleged rape kidnapped teenager sentenced to ten years in bhilwara

भीलवाड़ा।

विशिष्ट न्यायालय (यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) ने किशोरी को अगवा कर उससे दुष्कर्म के मामले में भवानीनगर निवासी अल्ताफ हुसैन को दोषी माना और गुरुवार को दस साल की सजा सुनाई। तीन हजार रुपए जुर्माने के आदेश दिए।


प्रकरण के अनुसार 19 मार्च 2014 को एक व्यक्ति ने भीमगंज थाने में मामला दर्ज कराया कि नाबालिग पुत्री को अल्ताफ हुसैन अगवा कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 9 अप्रेल को किशोरी को बूंदी से छुड़ा अल्ताफ को गिरफ्तार किया। पीडि़ता ने बयान दिया कि घटना के दिन घर में अकेली थी। माता-पिता मजदूरी करने गए। अल्ताफ धमका कर अजमेर, आगरा, इंदौर, भोपाल व चेन्नई ले गया। वहां बंधक बनाकर रखा व दुष्कर्म किया। उसे फिर बूंदी ले आया। पुलिस ने चालान पेश किया। विशिष्ट लोक अभियोजक महेशचंद्र ने अल्ताफ के विरुद्ध 17 गवाह व 14 दस्तावेज पेश किए।


पति, जेठ और सास पर आरोप-हत्या कर फं दे पर लटकाया शव
माण्डलगढ़. क्षेत्र के गोवटा गांव में 23 दिन पूर्व विवाहिता के फंदे पर लटककर जान देने के मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला गुरुवार को माण्डलगढ़ थाने में दर्ज कराया गया। पति, सास और जेठ पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप है। जांच माण्डलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र नैन कर रहे है।


थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह के अनुसार 11 जुलाई को गोवटा के पुष्कर बैरागी की पत्नी ममता (22) का शव घर में फंदे पर झूलता मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की नानी तिलोली हाल गणेशपुरा (मांडल) निवासी लीला देवी वैष्णव ने माण्डलगढ़ थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। उसमें पति पुष्कर, जेठ योगेश और सास राजू देवी पर आरोप लगाया कि पुष्कर पत्नी ेसे आए दिन मारपीट करता था। 12 जुलाई को भी पति, सास, जेठ ने पीटा। उसके शरीर पर गम्भीर चोटे आई। हत्या कर सबूत नष्ट करने को शव को फंदे पर लटका दिया।