
कारोई (भीलवाड़ा)। पिता की प्रताड़ना और शादी नहीं होने देने से खफा युवक ने 4 दिन पहले घर में सोए पिता की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पिता को मरा समझकर और पड़ोसियों के आने से वह भाग निकला। 4 दिन पुराने मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। उसने साथी के सहयोग से पिता की हत्या करने की साजिश रची थी।
थानाप्रभारी हंसपालसिंह ने बताया कि 16 दिसम्बर को गाड़रमाला निवासी कालूलाल तेली ने मामला दर्ज कराया था कि 15 दिसम्बर को घर पर छत पर बने कमरे में सो रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे उसका पुत्र भैरूलाल अपने ढोलीखेड़ा निवासी दोस्त कैलाश जाट के साथ आया। भैरू ने साथी को दस हजार रुपए देने के लिए मांगे, लेकिन कालूलाल ने मना कर दिया।
भैरूलाल ने कैलाश के साथ मिलकर पिता कालूलाल का गला दबाया। परिवादी चिल्लाया और बेहोश हो गया। पड़ोसियों के आने के डर व कालू को मरा समझ दोनों भाग गए। पड़ोसी कालू को होश में लाए। पुलिस ने कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर भैरू व कैलाश को गिरफ्तार कर लिया।
दस हजार रुपए मांगने के बहाने पहुंचा पास
पूछताछ में भैरू ने बताया कि उसका पिता शादी नहीं होने दे रहा था। उसे प्रताड़ित भी करता था। इससे परेशान हो गया। पिता की हत्या करने के लिए साथी कैलाश को साथ लेकरएक पखवाड़े से षड्यंत्र रच रहा था। 15 दिसम्बर की शाम को घर में अकेला देख दस हजार रुपए मांगने के बहाने कालू के पास गए। वहां उससे मारपीट कर दांत तोड़ दिए और गला दबा दिया। इस दौरान कालू के शोर मचाने से डरकर आरोपी भाग गए।
Updated on:
19 Dec 2022 04:16 pm
Published on:
19 Dec 2022 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
