12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुंडों को जेल में डालेगी सरकार, नहीं मानेंगे तो करेंगे एनकाउंटर, भाजपा विधायक का वीडियो वायरल

राजस्थान में सत्तारूढ भाजपा के एक और विधायक उदयलाल भडाणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें मांडल विधायक भडाणा कह रहे हैं कि अब सरकार गुंडों को जेल में डालेगी और नहीं मानेंगे तो एनकाउंटर कर देंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
mla_udai_lal_bhadana.jpg

भीलवाड़ा। राजस्थान में सत्तारूढ भाजपा के एक और विधायक उदयलाल भडाणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें मांडल विधायक भडाणा कह रहे हैं कि अब सरकार गुंडों को जेल में डालेगी और नहीं मानेंगे तो एनकाउंटर कर देंगे।

भडाणा सुवाणा पंचायत समिति की आरजिया पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार बनते ही पांच कानून नए बना दिए। इसमें एक कानून यह भी है कि जो गुंडे नहीं मानेंगे उनके लिए पुलिस अधिकारी दिनेश एमएन की अगुवाई में विभाग बना दिया है। सरकार ने पुलिस से कहा कि जो भी गुंडा, दादा बदमाशी करें, उसे जेल में डालो और ज्यादा हो तो गोली मारो और एनकाउंटर कर दो।

उन्होंने कहा कि मैं गुंडों से, दादाओं से भी कहना चाहता हूं कि आपका टाइम चला गया। जनता की सेवा करो, मदद करो, राम-राम करो और आनंद करो। विपक्ष के कुछ लोग कह रहे हैं कि उदयलाल गुंडा है। मैं यह कहना चाहता हूं कि भीलवाड़ा को गुंडा रहित करने का काम करूंगा। उन्होंने अफसरों को भी चेताया कि किसी को गलत नहीं बोलूंगा, लेकिन कोई भी अधिकारी मुझे कमजोर मत समझना। जनता का अब काम होना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा का भी वीडियो वायरल हुआ। उसमें भी बनेड़ा उपखण्ड अधिकारी नेहा छीपा को धमकाते हुए नई नौकरी में तकलीफ हो जाने की बात कह रहे थे।