बोरड़ा बावरिया के पूर्व सरपंच एवं ईंट भट्टा व्यवसायी दो दिनों से लापता है। वे 23 जून को रात 8 बजे के करीब घर से निकल कर भीलवाड़ा रोड स्थित स्वयं के ईंट भट्टे पर गए थे। 24 जून को भी दिन भर संपर्क नहीं होने पर अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिर्पाट दर्ज करवायी। पुलिस टोल नाके पर लगे सीसीटीवी फुटेज के खंगाल रही है। जिसमें ईंट भट्टा व्यवसायीएक वेन में बैठे हुए दिखे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।