पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसवंतपुरा चौराहे पर अजमेर की तरफ से आए एक ट्रक को पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में धागे के नीचे शराब की 752 पेटियां मिली। पुलिस ने ट्रक सहित शराब जब्त कर मदनपुर, पटियाला निवासी चालक फतेह सिंह पुत्र अमरसिंह व खलासी सोनू उर्फ अमरीक सिंह पुत्र बलवीरसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। यह शराब हिमाचल निर्मित विभिन्न ब्रांडो की है। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।