भीलवाड़ा। देशभर में बेटियों से दुष्कर्म मामलों की जांच सही तरीके से हो तो कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है, चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो। मैंने खुद दुष्कर्मी आसाराम को हथकड़ी लगाई थी। आरपीएस की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जोधपुर में पहली पोस्टिंग थी। इतना हाई प्रोफाइल केस देखकर एक बार थोड़ी घबराई, लेकिन अनुसंधान का जिम्मा मिलने के बाद उन बेटियों का चेहरा सामने था, जो उनकी दरिंदगी का शिकार बनी। मैं उन बेटियों को न्याय दिलाना चाहती थी। तब जांच के दौरान ठोस गवाह और सबूत जुटाकर न्यायालय में पेश किए, जिससे दुष्कर्मी को कड़ी सजा मिली। आसाराम की गिरफ्तारी के बाद ही से उनके समर्थकों से लगातार धमकियां मिली, जिस पर मुझे विशेष सुरक्षा मुहैया कराई।