जिले के 80 हजार से ज्यादा बच्चों के साथ निजी स्कूलों में बड़ा धोखा हो गया है। यह बच्चे उन स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जिनके पास मान्यता ही नहीं है। जिले में एेसे सात सौ स्कूल हैं। इन स्कूलों ने या तो मान्यता का नवीनीकरण नहीं कराया या किसी शर्त की पालना नहीं की। डीईओ कार्यालय से मान्यता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है। डीईओ कार्यालय की ओर से निजी स्कूलों की मान्यता की गत दिनों समीक्षा के दौरान इसका खुलासा हुआ है। इसमें पता चला है कि 750 स्कूल बिना मान्यता के संचालित है। इसमें नवीनीकरण के साथ ही कुछ स्कूल एेसे हैं, जिन्होंने मान्यता के लिए आवेदन तो लगा दिया लेकिन मान्यता नहीं मिली है।