5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेजा नहर में डूबे प्रौढ़ की सोशल मीडिया से हुई पहचान

शहर के चंद्रशेखर आजाद नगर के पास नहर में एक प्रौढ़ का उल्टा शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Nov 2017, 7:58 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, Death of adult drown Meja canal in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hidi news in bhilwara, Bhilwara atest hindi news

शहर के चंद्रशेखर आजाद नगर के पास नहर में एक प्रौढ़ का उल्टा शव मिलने के मामले में पुलिस ने मौजूदा लोगों से ही सोशल साइट पर बने विभिन्न ग्रुपों में फोटो भिजवाए गए। जिससे शव की पहचान हुुुुई।

भीलवाड़ा।

शहर के चंद्रशेखर आजाद नगर के पास नहर में एक प्रौढ़ का उल्टा शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पंहुची प्रताप नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। शव की पहचान के लिए मौजूदा लोगों से ही सोशल साइट पर बने विभिन्न ग्रुपों में फोटो भिजवाए गए। जिससे शव की पहचान हुुुुई।

READ: सेना भर्ती में 40 युवा गिरफ्तार, दौड़ में दोबारा प्रवेश करने का कर रहे थे प्रयास

सहायक उपनिरीक्षक गणपतलाल शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद नगर से निकल रही मेजा बांध की नहर में बुधवार सुबह पानी की गति कम होने पर पुलिया के नीचे तारों में फंसा हुआ एक प्रौढ़ का शव दिखाई दिया। जिसे लोगों की मदद से नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान के लिए मौजूदा लोगों से ही सोशल साइट पर बने विभिन्न ग्रुपों में फोटो भिजवाए गए। जिससे शव की पहचान बापू नगर निवासी सतीश रूपाणी (45) के रूप में हुई। मृतक के भाई अजय रूपाणी ने बताया कि सतीश रविवार शाम से ही घर से लापता था। जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे।

READ: कार पंचर कर 57 लाख से भरा बैग पार कर ले जाने के मामले में मुरादाबाद से 12 लाख बरामद

पति को बचाने आई पत्नी भी करंट से झुलसी, पति की मौत

सुरास ग्राम में खेत पर मोटर स्टार्ट करने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसे बचाने गई पत्नी भी करंट लगने से घायल हो गई। जिसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुरास निवासी श्यामलाल तेली पानी की मोटर बंद करने गया था। जहां स्टार्टर में करंट आने से वह चिपक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही काम कर रही पत्नी उसे छुड़ाने दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई। जिसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि मृतक के शव को मांडल चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़