14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल से लौटते समय नहाने के ल‍िए तालाब में उतरी छात्रा की डूबने से मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 2 Aug 2018, 10:13 PM IST

Death of student drowning in bhilwara

Death of student drowning in bhilwara

बदनोर।

क्षेत्र के मावला गांव में गुरुवार को स्कूल से घर लौटते वक्त तालाब में नहाने उतरी बालिका की डूबने से मौत हो गई। बदनोर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार ने बताया कि मावला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा दीपिका (8) पुत्री नानूसिंह रावत दोपहर में छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में तालाब में नहाने उतर गई। पैर फिसलने से उसमें गिर गई। इस बीच बच्ची के साथ आ रहे अन्य बच्चों ने दौड़कर ग्रामीणों को जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े। दीपिका को तालाब से निकाला, लेकिन तब तक प्राण-प्रखेरू उड़ चुके थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।

ममता की हत्या कर फं दे पर लटकाया था शव, पति, जेठ व सास पर आरोप

माण्डलगढ़. क्षेत्र के गोवटा गांव में 23 दिन पूर्व विवाहिता के फंदे पर लटककर जान देने के मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला गुरुवार को माण्डलगढ़ थाने में दर्ज कराया गया। पति, सास और जेठ पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप है। जांच माण्डलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र नैन कर रहे हैंं।

थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह के अनुसार 11 जुलाई को गोवटा के पुष्कर बैरागी की पत्नी ममता (22) का शव घर के एक कमरे फंदे पर झूलता मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की नानी तिलोली हाल गणेशपुरा (माण्डल) निवासी लीला देवी वैष्णव ने माण्डलगढ़ थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। उसमें पति पुष्कर, जेठ योगेश और सास राजू देवी पर आरोप लगाया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पुष्कर पत्नी के साथ आए दिन मारपीट कर करता करता था। 12 जुलाई को भी पति, सास और जेठ ने मारपीट की। इससे उसके शरीर पर गम्भीर चोटे आई। हत्या करके सबूत नष्ट करने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।जांच माण्डलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र नैन कर रहे हैंं।