14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, गाड़ी बरामद करने गए तो घर से 9 बाइक और मिली

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 2 Aug 2018, 9:06 PM IST

Vehicle thief gang exposed in bhilwara

Vehicle thief gang exposed in bhilwara

भीलवाड़ा।

भीमगंज पुलिस ने गुरुवार को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार है। इनकी निशानदेही पर चोरी गई एक बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने दादाबाड़ी में मकान में दबिश दी। वहां नौ मोटरसाइकिलें और मिल गई। बड़ी संख्या में बरामदे में वाहन देखकर पुलिस दंग रह गई। दसों वाहन जब्त कर लिए गए। हालांकि नौ वाहन किसके हैं और वहां कैसे खड़े थे। यह पुलिस के लिए सवाल खड़ा हो गया है। गृहस्वामी फरार था। पुलिस वाहन मालिकों को तलाश रही है।

थानाधिकारी दिनेश जीवनानी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के मद्देनजर एएसआई शंकरलाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे।तभी तिलकनगर में सिद्धी विनायक हॉस्पिटल के निकट एक व्यक्ति संदिग्ध घूमता दिखा। उसे पकड़ कर थाने लाए। पूछताछ में उसने नाम तेजाजी चौक निवासी शाहरूख उर्फ इम्तियाज अली बताया। उसने वाहन चुराना कबूल किया। उसने बताया कि साथी गुलमण्डी निवासी शौकत अली शेख और महताब की टाल के निकट रहने वाला चन्द्रप्रकाश उर्फ चिंकी सिंधी की मदद से 5 फरवरी 2018 को माणिक्यनगर के निकट से नारायण सोनी की बाइक चुराई थी। पुलिस ने शौकत को गिरफ्तार कर लिया जबकि चिंकी सिंधी फरार है। आरोपियों ने वाहन चोरी की एक ही वारदात कबूल की। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

घर बना था शोरूम, वाहन आए कैसे पता नहीं

इम्तियाज ने बताया कि माणिक्यनगर से चुराए वाहन को दादाबाड़ी में विनोद खटीक को बेच दिया था। पुलिस विनोद के घर पहुंची तो वहां बरामदे में 10 बाइक खड़ी थी। हालांकि विनोद नहीं मिला। इतने वाहन कैसे रखे थे, विनोद के परिजन इसका जवाब नहीं दे पाए। पुलिस अब विनोद को तलाश रही है। पुलिस का मानना है कि यह वाहन शहर में अलग-अलग स्थानों से चुराए गए हैंं। वाहन नम्बरों के आधार पर मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


नशे के आदी, नशामुक्ति केन्द्र से लेकर आए

पकड़े गए दोनों आरोपी स्मैक के आदी है। नशे की लत के कारण शौकत को 5 मार्च 2018 को परिजन अहिंसा सर्किल के निकट नशामुक्ति केन्द्र छोड़कर आए थे। तभी से वह वहां रह रहा था। पुलिस इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही। आरोपियों ने औने-पौने दामों में बाइक को बेच दी थी। जो पैसा मिला उसे नशे में उड़ा दिया था।