20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न शराब पिएंगे और ना ही पीने देंगे, कोई पीता म‍िला तो 51 सौ रुपए से दंडित करने के साथ ही समाज से बहिष्कृत, 3 गांवों के लोगों का निर्णय

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Decision in the meeting of Harivansh Kir Society in bhilwara

Decision in the meeting of Harivansh Kir Society in bhilwara

पारोली।

शनिवार को मीरा नगर स्थित मीरा मां धाम पर आम चौखला हरिवंश कीर समाज की बैठक पंच पटेलों की मौजूदगी में उदयलाल कीर की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक में तीन गांवों में समाज में शराब बंदी की कड़ाई से पालना करने का निर्णय लिया गया। नियमों की अवहेलना करने वाले को 51 सौ रुपए से दंडित करने के साथ ही समाज से बहिष्कृत करने का सर्वसम्मति से लिया गया।

बागंूदार, केसरपुरा, मीरा नगर के बड़ी संख्या में हरिवंश कीर समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से न खुद शराब पीएंगे न दूसरों को पीने देंगे का संकल्प लिया। साथ ही दूसरे गांवों से आने वाले कीर समाज के लोगों को भी शराब पीकर गांव में नहीं आने दिए जाने का सामूहिक रूप से लिया ।

बैठक में मीराधाम पर निर्माणाधीन मां मीरा दरबार समाधि स्थल एवं मंदिर निर्माण का कार्य समिति की देखरेख में किए जाने के साथ ही आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। बैंक खाता मीरा मां दरबार ट्रस्ट के नाम से खुलवाएं जाकर जमा करवाने पर सहमति ली। बैठक में अध्यक्ष उदयराम कीर, कोषाध्यक्ष नंदलाल कीर, सचिव लादू लाल कीर गोपाल लाल कीर, भोजाराम काटी, रामलाल, कैलाश बागूदार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

राखी बंधवाने तो आ जा... मेरे बीर

काछोला. प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी पुत्रवधू सुगना देवी के साथ जयपुर गया रोडूलाल पचास दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। रक्षा बंधन पर राखी बांधने आई रोडू की बहनों की आंखें उस समय झलक आई, जब भाई को घर में नहीं देखा।
पत्नी व पुत्र सुरेश कुमार बेसब्री से रोडू के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पूूरे परिवार ने रोडू को अपने परिजनों के यहां लेकर सभी स्थानों पर ढूढ़ लिया। अब तक उसका पता नहीं चला। प्रशासन भी इस बारे में कार्रवाई नहीं कर रहा है।

पुत्र सुरेश ने बताया कि पिता को ढूंढऩे के लिए उसके जेवर बिक चुके हैं। अब एक मात्र उसका घर बचा है। उसने बताया कि सरपंच सचिव एवं मांडलगढ़ तहसीलदार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग