ग्रामीणों ने बताया कि बागोर कस्बे में पहली बार चम्बल के पानी की जलापूर्ति शनिवार को हुई। इस जलापूर्ति के दौरान कस्बे के कीरो के मोहल्ले, कुम्हारों के मोहल्ले, रेगरान मोहल्ले व माली मोहल्ले में पानी में सपोले निकले। कीरो के मोहल्ले में एक घर में एकसाथ तीन सपोलों का पानी सप्लाई में निकलना दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। जबकि चम्बल पानी सप्लाई से पूर्व टंकी व पाइप लाइन की वासिंग की गई थी। कस्बे में कई बार जलापूर्ति के दौरान सपौले निकल चुके हैं।