4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीपीसी में चयनित कार्मिकों को अंतिम चेतावनी, आज शाम 5 बजे तक शाला दर्पण पर देनी होगी रिपोर्ट

आदेशों की अवहेलना करने वालों पर गिरेगी गाज, संस्था प्रधान भी ठहराए जाएंगे जिम्मेदार, सोमवार की शाम 5 बजे तक का अंतिम अल्टीमेटम

2 min read
Google source verification
Final warning to the selected personnel in DPC, report to be submitted on Shala Darpan by 5 pm today

डीपीसी में चयनित कार्मिकों को अंतिम चेतावनी, आज शाम 5 बजे तक शाला दर्पण पर देनी होगी रिपोर्ट

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल शिक्षा के विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापकों व कोच और पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-1 की डीपीसी के तहत चयनित उन कार्मिकों को अंतिम चेतावनी दी है, जिन्होंने अब तक शाला दर्पण पोर्टल पर अपने कार्यग्रहण या पदोन्नति परित्याग की प्रविष्टि नहीं की है। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इसे आदेशों की स्पष्ट अवहेलना मानते हुए सोमवार की शाम 5 बजे तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया है।

बार-बार बढ़ाई गई थी तारीख

निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन चयनित कार्मिकों को शाला दर्पण पोर्टल के न्यू टैब में ऑफलाइन कार्यग्रहण या पदोन्नति परित्याग की जानकारी अपडेट करनी थी। इसके लिए पहले 28 अप्रेल की समय सीमा तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रेल कर दिया गया था। इसके बावजूद शाला दर्पण पोर्टल से मिली रिपोर्ट के अनुसार कई कार्मिकों ने अब तक पोर्टल पर एंट्री नहीं की है।

अब संस्था प्रधान की भी तय होगी जिम्मेदारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है। यदि 4 मई की शाम 5 बजे तक पोर्टल पर संबंधित प्रविष्टि दर्ज नहीं की गई, तो न केवल संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई होगी, बल्कि संबंधित संस्था प्रधान की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। निदेशालय ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों (मुख्यालय)-माध्यमिक और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को पाबंद किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले का पर्यवेक्षण करें और हर हाल में शत-प्रतिशत शाला दर्पण पोर्टल पर प्रविष्टि दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

जेठ की तपिश ने छुड़ाए पसीने 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा

माह की शुरुआत के साथ गर्मी के तेवर तल्ख है। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमापी का पारा पायदान चढ रहा है। दोपहरी जमकर तप रही है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह दस बजे से ही सूर्यदेव का रौद्र रूप नजर आ रहा है। दोपहर में धूप की तल्खी झुलसा रही है। अंचल में रविवार को गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाए, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। आसमान से बरस रही आग के कारण दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही।