6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आए थे मजदूरी करने, काम नहीं मिला तो कर बैठे यह काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Nov 2018, 1:35 AM IST

Disclose chain snatching gang in bhilwara

Disclose chain snatching gang in bhilwara

भीलवाड़ा।

सुभाषनगर थाना पुलिस ने बुधवार को महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को बापर्दा रखा गया है। आरोपियों से लूट की ओर वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है। आरोपियों की निशानदेही से वारदात के समय काम में ली मोटरसाइकिल और लूटी चेन बरामद कर ली गई।

थानाधिकारी अजयकांत ने बताया कि 28 अक्टूबर दोपहर सुभाषनगर निवासी महिला अपने चाचा ससुर के साथ मोपेड पर अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। नेहरू उद्यान रोड पर पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन युवक उसके गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीनकर भाग छूटे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाने के एसआइ कन्हैया लाल, हैड कांस्टेबल मोतीलाल, राजू गिरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। टीम ने अनुसंधान के बाद बख्ता बाबा रोड निवासी मनीष उर्फ मन्नू गाछा, आकड़सादा (बदनोर) निवासी दिनेशकुमार तथा शाहपुरा दरवाजा सांगानेर निवासी सुरेश नायक को गिरफ्तार किया गया।

मजदूरी करने आए थे

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 28 अक्टूबर को सुबह बड़ला चौराहे पर मजदूरी करने आए थे। दोपहर तक काम नहीं मिलने पर उन्होंने बड़ला चौराहे पर देशी शराब ठेके पर शराब पीने के बाद बाइक पर शहर में घूमते रहे। तीनों मजदूर चौराहे के निकट पहुंचे। वहां उनको मोपेड पर बैठकर जाती सोनाली के पीछे लग गए। मौका देख चेन झपट कर ले गए।

वारदात कर होते फरार, वापस आकर अपराध

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं। शराब का शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद वे उदयपुर, जोधपुर और गुजरात में फरारी काटते। मामला ठण्डा होने पर लौटकर फिर वारदात को अंजाम देते थे। सोनाली से छीनी गई चेन को अच्छे दाम बांटने और पकड़े जाने के डर से बेचा नहीं था।