थानाप्रभारी यशदीप भल्ला ने बताया कि कोटड़ी की ओर से ट्रक में गोवंश भरकर कत्ल खाने ले जाने की जानकारी देर रात गोरक्षकों को लगी। कोदूकोटा के निकट गोरक्षकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। भीड़ को देखकर चालक ने वाहन को भगाया। इस दौरान कुछ दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में ट्रक पलट गया। ग्रामीणों ने चालक पटेलनगर निवासी रतन बंजारा को पकड़ लिया। उसका साथी भागने में कामयाब रहा। चालक जमकर धुनाई कर दी।