8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान में घुसकर ई-मित्र संचालक पर फायरिंग, गले में गोली लगी

Rajasthan News : ब्यावर राजमार्ग पर हरिपुरा चौराहे के निकट गुरुवार रात दुकान में घुसकर नकाबपोश तीन युवकों ने ई-मित्र संचालक पर दो फायर कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 26 Jan 2024, 2:34 PM IST

firing_.jpg

Bhilwara News : ब्यावर राजमार्ग पर हरिपुरा चौराहे के निकट गुरुवार रात दुकान में घुसकर नकाबपोश तीन युवकों ने ई-मित्र संचालक पर दो फायर कर दिया। गोली ई-मित्र संचालक के गले में लगी। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने से उदयपुर रैफर कर दिया। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने रात में घटनास्थल का मुआयना किया। भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में नाकाबंदी कराई गई। देर रात हमलावरों का पता नहीं लगा था। पुलिस मामले को लूट या रंजिश के पहलु से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : पुलवामा हमले में शहीद जवान नारायणलाल की युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगाने वाली प्रेरणादायक कहानी

पुलिस के अनुसार सिडियास निवासी प्रकाश वैष्णव (24) का हरिपुरा चौराहे पर ई-मित्र है। रात को दुकान पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर तीन जने दुकान के बाहर आकर रूके। अंदर घुसकर प्रकाश पर फायरिंग की। दो फायर किए। इनमें एक गोली प्रकाश के गले में लगी। दूसरी गोली चूक गई। आवाज सुन ग्रामीण जमा हो गए। नकाबपोश भाग गए। पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह, मांडल डीएसपी दरजाराम बॉस व आसींद डीएसपी योगेश शर्मा के साथ मांडल व आसींद थानाप्रभारी भी वहां पहुंचे। प्रकाश को मांडल अस्पताल लाया गया। यहां से भीलवाड़ा भेज दिया गया। पुलिस ने एक्स-रे करवाया तो गोली गले में फंसी मिली। हालत नाजुक होने से ऑपरेशन के लिए उदयपुर रैफर कर दिया गया। नकाबपोश कौन थे और हमला क्यों किया गया। इसका पता नहीं चल पाया था। ग्रामीणों का कहना था कि वारदात से हमलावरों ने रैकी की।