27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप काटने से पत्नी की हुई मौत से सुधबुध खो बैठा, सदमे से पापड़बड़ के जंगल में हुई मौत, चार दिन से पड़ा था शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 8:12 PM IST

Found the body of a young man in the forest in bhilwara

Found the body of a young man in the forest in bhilwara

तिलस्वां/ बिजौलियां।

तिलस्वां पंचायत के पापड़ बड़ गांव के जंगल में रविवार देर शाम युवक का एक सप्ताह पुराना शव मिला। बिजौलियां पुलिस ने पहचान नहीं होने से शव को मोर्चरी में रखवाया। वहां सोमवार सुबह उसकी पहचान की गई। मृतक की पत्नी की एक सप्ताह पूर्व सर्पदंश से मौत हुई थी। उसके बाद वह सुधबुध खो बैठा। माना जा रहा है सदमे में उसकी भी जान चली गई।

READ: हमेशा आबाद रहने वाले ट्रांसपोर्ट मार्केट में चार दिन से सन्नाटा, नहीं हो रहा माल का लदान, ट्रांसपोर्टरों ने किया परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन

थानाधिकारी सुगन चौधरी ने बताया कि पापड़ बड़ विद्यालय के पीछे जंगल में रविवार देर शाम शव मिला। शव एक सप्ताह पुराना हो जाने से सडांध मार रहा था। सूचना पर कास्यां चौकी प्रभारी रामलाल मीणा पहुंचे। बारिश अधिक होने से पहचान मुश्किल हो रही थी। इस दौरान माण्डलगढ़ डीएसपी राजेन्द्र नैन व थानाधिकारी चौधरी भी पहुंचे। शव मोर्चरी में रखवाया। इस बीच सोमवार सुबह मृतक की पहचान जालम की झोपडि़यां (35) निवासी जगदीश मीणा के रूप में की गई। वह कास्यां में मजदूरी करता था। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी की श्यामपुरा में एक सप्ताह पूर्व मृत्यु हो गई थी।

READ: हाईवे पर अपहरण व फिरौती गैंग पकड़ने का मामला: लुटेरों ने कहा 24 लाख की कार लेकर घूम रहा है और जेब में पैसा नहीं, पीडित ने कहा मित्र की मांग कर लाया

बेटे को गांव भेजा, फिर बिगड़ा दिमागी संतुलन

दाहसंस्कार के लिए कास्यां से निकले जगदीश ने बेटे को गांव भेज दिया। उसके बाद इतना सदमा लगा कि दिमागी संतुलन ही बिगड़ गया। जगदीश भटकता हुआ पापड़बड़ के जंगल में चला गया। माना जा रहा है कि वहा उसकी भूख-प्यास या हृदयघात से मौत हो गई। जंगल होने से कोई वहां तक नहीं गया। पुल‍िस मामलेे की जांच कर रही है।

मृतक की पत्नी की श्यामपुरा में एक सप्ताह पूर्व मृत्यु हो गई थी

मृतक की पत्नी की श्यामपुरा में एक सप्ताह पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके बाद वह सुधबुध खो बैठा और सदमे में उसकी भी जान चली गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग