जानकारी के अनुसार जसवंतपुरा की नानी देवी गुर्जर (60) खेत पर जा रही थी कि धर्म तालाब की पाल के निकट बाइक पर दो जने उससे आगे निकल गए। सूना इलाका देख बाइक वापस घूमाई व पता पूछने के बहाने नानी को रोका। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरा और नानी को धक्का दे गिरा दिया। उससे मारपीट करने लगा। इस बीच दूसरा व्यक्ति भी आ गया और दोनों ने दो तोला वजनी सोने की रामनामी, मांदलिया और नथ छीनने की कोशिश की।