भीलवाड़ा के टे्रडर्स ने अपनी छोटी दुकान के माध्यम से गुजरात के गांधीधाम से नमक का निर्यात कर रहा है। शुद्ध नमक का उपयोग वस्त्र, होजरी, डाइंग इंडस्ट्रीज, फार्मास्यूटिकल, पेंट और डिस्टेंबर, डाइज एण्ड केमिकल तथा खाने के काम आता है। क्रिस्टलीय नमक की विदेशों में तेजी से मांग बढ़ रही है। कई देशों के उद्योगों में सुपर फाइन साल्ट की अधिक मांग है। उनमें कुछ साबुन, रासायनिक उद्योग और आयुर्वेदिक में काम आ रहा है। 30 मेष नमक डिटर्जेंट और वाशिंग पाउडर बनाने में उपयोगी है। विस्फोटक इंडस्ट्रीज, स्पेशलिटी केमिकल्स, ग्रेनाइट चमकाने, ड्रिलिंग आदि में काम आता है। परिष्कृत आयोडीन नमक का उपयोग खाद्य उत्पाद उद्योग में काम आता है। इस नमक को गृहणियां घरों में, होटल और रेस्तारां और पैकेज किए गए अन्य खाद्य पदार्थ में काम आता है।