8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हा समेत 5 परिजनों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, शादी में शामिल हुए 400 लोग, मचा हड़कंप

राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के सोमवार सुबह 67 और मामले सामने आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हजार 997 हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Jun 2020, 2:14 PM IST

coronavirus in bhilwada

प्रतीकात्मक तस्वीर

भीलवाड़ा। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के सोमवार सुबह 67 और मामले सामने आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हजार 997 हो गई। सोमवार सुबह की रिपोर्ट में भीलवाड़ा जिले से किसी के भी पॉजिटिव नहीं आने से राहत मिली।

इससे पहले रविवार को जिले में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। रोगियों में दूल्हे समेत उसके पांच परिजन और भवानीनगर निवासी एक शख्स शामिल हैं। वर और वधू पक्ष के साथ ही हलवाई, वहां पर हलवाई के साथ अाए मजदूर सहित शादी में शामिल हाेने वाले करीब 110 लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया गया है। मोहल्ले के लोगों से शादी में शामिल होने वालों का पता किया गया और 100 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

भदादा मोहल्ले में 13 जून काे शादी थी। इसी परिवार के 75 साल के बुजुर्ग काे शादी के बाद बुखार अाया ताे 18 जून काे सैंपल दिया अाैर 19 जून काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई थी। रविवार काे इन्हीं के परिवार से दूल्हे सहित 5 जनाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में करीब 400 लोग शामिल थे। इनमें 6 जने संक्रमित मिलने से चेते जिला प्रशासन ने सख्ती से गाइडलाइन की पालना कराने के आदेश दिए। अब विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंस, मास्क की अनदेखी तथा 50 से अधिक मेहमान बुलाने पर आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे समारोह में पुलिस, प्रशासन और चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थिति में रहेंगे। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी होगी।जिला कलक्टर राजेंद्र भट्ट ने रविवार को आदेश जारी किया कि विवाह में मेहमानों आदि की सूचना अनिवार्य रूप से क्षेत्र के उपखंड अधिकारी को देनी होगी। अभी प्रतिबंध के बावजूद आयोजक जानकारी नहीं दे रहे। मास्क, सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं की जा रही है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई। लोगों की सेहत व लोक शांति को खतरा पैदा हो गया।