सामग्रियों के टैक्स रेट की सूची भी लगानी है। कंपोजिशन स्कीम के दायरे में आने वालों को इसका उल्लेख करना है। ग्राहकों को बिल में लिखना अनिवार्य है कि हम टैक्स लेने को अधिकृत नहीं हैं। जिस जगह से करदाता व्यापार करता है, उन सभी जगहों पर फ र्म व कंपनी के नाम के साथ जीएसटीआईएन भी अब लिखा जाएगा। इसके तहत सभी दुकानों, कार्यालयों के बोर्ड पर लिखना होगा। जीएसटी पर भी यही प्रावधान है कि पंजीकृत करदाता जीएसटी का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र को दुकान, कार्यालय या फैक्ट्री में डिसप्ले करना होगा। भीलवाड़ा जोन में करीब दस हजार व्यापारी पंजीकृत है।