पुर. कस्बे के तेली मोहल्ले में नारायण तेली के मकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। यहां पड़ोस के निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़कर चोर घर में घुसे। घटना के समय नारायण और परिवार घर में ही सोए हुए थे। चोर स्टोर रूम का ताला तोड़ पेटी ले गए। निकट नोहरे में ले जाकर उसे खोलकर दस तोले के आभूषण, चार हजार रुपए नकद, कपड़े ले गए। उसमें रखे दस्तावेज और खाली पेटी को पटक गए। गृहस्वामी मंगलवार सुबह जगे तो चोरी का पता लगा। उनको नोहरे में खाली पेटी मिली। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर पुर थाना पुलिस वहां पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसी कैमरों को खंगाल कर चोरों का पता कर रही है।