
Half hour light off Troma ward in bhilwara
भीलवाड़ा।
जिला अस्पताल का ट्रोमा वार्ड सोमवार शाम आधे घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। आंधी के दौरान तकनीकी खराबी के चलते यहां बिजली गुल हो गई। मरीजों के परिजनों और मेडिकल स्टाफ ने मोबाइल की टॉर्च से काम चलाया।
जानकारी के अनुसार जिस समय बिजली गुल हुई ट्रोमा वार्ड में अगरपुरा निवासी तेली परिवार के तीन जनों को हादसे में घायल होने पर लाया गया था। लाडपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से परिवार के सत्यनारायण तेली, गोपाल तेली और रेखा तेली गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें मांडलगढ़ से भीलवाड़ा के लिए रैफर किया गया था। मरीजों को जैसे ही वार्ड में लाया गया, बिजली गुल हो गई। मेडिकल स्टाफ ने मोबाइल टॉर्च की सहायता से इलाज
शुरू किया।
तकनीकी खामी से गुल हुई, इसे दूर करेंगे
अस्पताल में लाइट कभी बंद नहीं होती है। लाइट जाते ही डिजिटल जनरेटर चालू हो जाता है। सोमवार रात किसी तकनीकी खामी के चलते ट्रोमा वार्ड में लाइट बंद रही। इसे दिखवाकर तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा।
डॉ. देवकिशन सरगरा, उपनियंत्रक, महात्मा गांधी चिकित्सालय
आप ने बजाया ढोल, निकाली रैली
भीलवाड़ा. नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन की पोल खोलने के लिए आप नेता सुनील आगीवाल ने शहर में उद्योगपतियों व व्यापारियों के प्रतिष्ठित संगठन मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बाहर ढोल बजाकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बाज़ार में रैली निकाली। उन्होंने टूटी नालियों पर नाली में खिला विकास का फूल का बोर्ड लगाकर माल्यार्पण किया।
मेवाड़ चैम्बर के सचिव आर के जैन ने बताया कि चैम्बर की ओर से 10 से ज्यादा पत्र लिखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होना निराशाजनक है। व्यापारी मनीष सेठी, नरेश आदि ने बताया कि व्यापारियों ने अपने खर्च से नालियां ठीक कराई थी, वे भी तोड़ दी गई। रैली में लोकसभा प्रभारी रणजीत कारोही, भेरू लाल जाट, शबनम अजहरी, डॉ. दीप्ति धारीवाल, अशोक मूंदड़ा, अनुज शुक्ला, रफीक बागवान, कय्यूम मीर, कमलेश डाड, चम्पालाल बैरवा आदि उपस्थित थे।
Published on:
15 May 2018 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
