थानाधिकारी सतीश मीणा के अनुसार 29 मील चौकी के बाहर रात में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही कार को रोका। चालक से पूछताछ की तो घबरा गया। पुलिसकर्मियों को शंका हुई। वाहन की तलाशी लेने पर आगे डस्ट बोर्ड में थैली मिली। उसमें चार सौ ग्राम चरस बरामद की। दोनों को पकड़ा कर थाने लाया गया। पूछताछ में अपना नाम पावला मण्डी (हिमाचल प्रदेश) निवासी सुलेमान अली व कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) निवासी असरहील बताया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार लाख रुपए आंकी जा रही है।