भीलवाड़ा.
सावन मास के अन्तिम दिन भीलवाड़ा में बरसात ने जोर पकड़ लिया है। दो दिन से बरसात का मौसम बना हुआ था। रक्षाबंधन यानि पूर्णिमा पर भीलवाड़ा शहर समेत जिले भर के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ अच्छी बरसात हुई। बरसात का दौर जारी है। मांडलगढ़ व बिजौलिया में अच्छी बरसात के बाद जैतपुरा बांध के दो 2 गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। अच्छी बरसात के बाद बांध ओवरफ्लो गया। पानी की आवक बढऩे पर गेट खोलकर निकासी शुरू की गई। जिले के मेजा बांध, गोठड़ा बांध, कोठारी बांध, मंडोल बांध में भी पानी की आवक बढ़ रही है। जैतपुरा बांध छलकने से टोंक जिले के बीसलपुर बांध के भरने की उम्मीद जगी है।