18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bhilwara / भीलवाड़ा से अमरनाथ गया 22 यात्रियों का जत्था भारी बारिश में फंसा, परिजनों की बढ़ी चिंता

भीलवाड़ा से अमरनाथ गया 22 यात्रियों का जत्था भारी बारिश में फंसा, परिजनों की बढ़ी चिंता

भीलवाड़ा से अमरनाथ यात्रा पर गया 22 यात्रियों का जत्था गुरुवार रात को अनंतनाग जिले के काजीकुंड में भारी बारिश के कारण फंस गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 29 Jun 2018, 1:02 PM IST

Heavy rains Amarnath travelers stranded

Heavy rains Amarnath travelers stranded

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा से अमरनाथ यात्रा पर गया 22 यात्रियों का जत्था गुरुवार रात को अनंतनाग जिले के काजीकुंड में भारी बारिश के कारण फंस गया। यात्रियों ने जैसे तैसे करके रात गुजारी। शुक्रवार सुबह बारिश कम होने पर उन्हें निकाला जा रहा है। उनके साथ ही अन्य तीन हजार यात्रियों को भी रोक दिया गया है। जिससे यात्रियों के परिजन व चिर परिचित चिंतित हो उठे।

जानकारी के अनुसार 22 यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ सेवा मंडल नई दिल्ली के तत्वावधान में भीलवाड़ा से 22 यात्रियों का जत्था मंगलवार कोबाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह जत्था पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में रवाना हुआ था। यात्रा को पूर्व सभापति नगर परिषद ओम नराणीवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गुरुवार देर रात अनंतनाग जिले के काजीगुंड में भारी बारिश के कारण फस गए। पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह ने बताया जहां उन्हें ठहराया गया है। वहां बीज को गोदाम है और उसमें करीब तीन हजार यात्रियों को रोका गया। जहां न सोने की सुविधा है बैठने की। बीती रात किसी ने मशीन पर तो किसी ने सीढियों पर सोकर रात गुजारी है। बाहर तेज बारिश हो रही थी। अमरनाथ के दर्शन करने के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है एक अन्य यात्री का कहना था की खाने पीने की भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं है इससे बच्चे और महिलाएं परेशान हो रही है। सुबह बारिश कम होने पर उन लोगों को निकाला जा रहा है पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राजावत कहना है वहां कोई भी व्यवस्था नहीं है

जत्थे में शामिल यात्री
अमरनाथ यात्रा के जत्थे में पूर्व पार्षद राजावत के अलावा मुकेश पालीवाल, शंकर सिंह राठौड़, भूपेंद्र पायक, कमलेश राठी, रविंद्र शर्मा, दिनेश पालीवाल, नारायण सेन, निलेश मराठा, विक्रम सिंह, अनिल शर्मा, गोपाल प्रसाद पालीवाल, नरेंद्र सिंह मराठा, कमलकांत पालीवाल, रेखा, सुशीला, निर्मला, ललिता, सरोज, विमला पालीवाल आदि शामिल है।