Heavy Rains Farmer Disappointed : राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले दो दिनों से सक्रिय मॉनसून के कहर की वजह से फसलें बर्बाद हुई हैं। भारी बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बताया जा रहा है कि भारी बरसात से उड़द, मूंग की फसल की कटाई के साथ मक्का की तैयार फसल में 20 से 25 फीसद ख़राब हो गई है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक इंदर सिंह संचेती ने बताया, भीलवाड़ा जिले में 4 लाख 13 हज़ार हेक्टेयर में खरीफ की फसल की बुवाई की गई थी। जमीन स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि अब उसमें 20 से 25 फीसद नुकसान फसल का नुकसान हो गया है। भीलवाड़ा जिले में लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार रात से मॉनसून सक्रिय हुआ तो जिले के कई हिस्सों में दो दिन बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में खड़ी मक्का, उड़द और मूंग की फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है।