Indian Railway Helpline Number: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान है तो सफर के दौरान रेलवे सेवा और हेल्पलाइन नंबर अवश्य ध्यान रखें। ये नंबर मददगार साबित होंगे। हेल्पलाइन नंबर 139 पर यात्रियों को कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। 139 नंबर को रेल मदद भी कहा जाता है। इस नंबर पर 12 भाषाओं में शिकायत की जा सकती है, जो आईवीआरएस और सीधे कॉल सेंटर के अधिकारियों से जुड़ी होगी।