यूनाइटेड लेडीज सर्कल 96 एवं भीलवाड़ा यूनाइटेड राउंड टेबल 184 के सदस्यों ने शनिवार को एक दूसरे को राखी बांधकर एकता का संदेश दिया। सदस्यों ने शहर के यातायात पुलिस एवं पुलिस रक्षकों को राखी बांधी व उपहार भेंट किए। सर्कल की संध्या शर्मा ने बताया, बच्चों व सदस्यों ने राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश दिया है। बाद में पौधवितरण कार्यक्रम भी हुआ। निशिमा चुग, राखी अग्रवाल, मोनिका दरक, मीनल मुखिजा उपस्थित थी।
इसी प्रकार भारत तिब्बत सहयोग मंच की जिला अध्यक्ष कला कंवर राठौड़ ने बताया कि प्रांत अध्यक्ष मधु शर्मा के आतिथ्य में सांगानेर कॉलोनी में रक्षाबंधन मनाया। कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय की बहनों को बधाई दी। मधु मारू, हेमलता गोस्वामी, मंजू पंचोली, दुर्गा शर्मा, रेखा साधु, मंजू सारडा, भारत कंवर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थी।