2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की बेहतरीन इमारतों में से एक है भीलवाड़ा का नया मेडिकल कॉलेज भवन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक देवेश देवल ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 11:47 AM IST

bhilwara, bhilwara news, Inspection of medical college in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक देवेश देवल ने शुक्रवार को भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

भीलवाड़ा ।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक देवेश देवल ने शुक्रवार को भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी इमारत को देश की बेहतरीन बिल्डिंग में से एक बताया। साथ ही कहा कि इसमें बाकी का काम भी 15-20 दिन में पूरा हो जाएगा। देवल शनिवार को प्रशासन की ओर से नगर परिषद के सभागार में ग्राम स्वराज दिवस पर समारोह में बोल रहे थे।

READ: गोरा का खेड़ा गांव में कुएं में शव मिलने से सनसनी

उन्होंने कहा, 15 दिन सेे पहले ही मंत्रालय से कॉलेज की स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। मेडिकल क्लास भी हर एक अगस्त से शुरू होती है। एक अगस्त से एमबीबीएस का पहला बैच शुरू हो जाएगा। इसके बाद जिला अस्पताल में जो उपचार नहीं मिलता था, वह भी मिलना शुरू हो जाएगा।मेडिकल कॉलेज के साथ 18 से 20 विभाग नए खुल जाएंगे। गौरतलब है कि एमसीआई ने भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

READ: गर्मी से कड़ाही में तेल ने पकड़ी आग, ठेला जलकर राख

देवल ने कहा, ग्राम स्वराज योजना के तहत पण्डेर के कंजर कॉलोनी का चयन किया है जो भीलवाड़ा के नक्शे की बिन्दी के समान भी नहीं है। यहां बहुत कुछ करने के बाद भी योजनाओं का असर नहीं पड़ेगा। जब तक कि इस योजना को पूरे जिले में लागू ना कर दे। इस योजना में काम होता है तो जिले की तस्वीर ही बदल जाएगी। भारत में कितनी गरीबी व अशिक्षा है। यह किसी से छुपी नहीं है। ऐसे लोगों के लिए ही मंत्रालय के माध्यम से नई योजना बनाई जाती है ओर उन्हें बताई भी जाती है। इस योजना का लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए।

भीलवाड़ा कॉलेज भवन भव्य
भीलवाड़ा. भवन निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक डॉ.माथुर ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए कॉलेज का भव्य भवन तैयार है। यहां कॉलेज भवन परिसर में कुल नौ ब्लॉक है। इनमें छह मंजिला एकडेमिक ब्लाक, सात मंजिला गल्र्स व बॉयज होस्टल, रेजीडेंट व नर्सिग होस्टल, सात मंजिला प्रोफेसर रेजीडेंसी व असिस्टेंट प्रोफेसर रेजीडेंसी छात्रावास, डाईनिंग हॉल, असिस्टेंट एसोसियट प्रोफेसर, नॉन टिचिंग हॉल शामिल है। यहां सड़क बन चुकी है तो पानी की टंकी भी बनाई है। यहां द्वितीय चरण का कार्य भी इसी वर्ष प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार महात्मा गांधी चिकित्सालय में भी निर्माण कार्य करवाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़