12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरीद के लिए 6 किसानो की सूची जारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Issue of 6 farmers for purchase in bhilwara

Issue of 6 farmers for purchase in bhilwara

भीलवाड़ा।

फसल समर्थन मूल्य पर खरीद शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि कृषि उपज मण्डी में खरीद केन्द्र शुरू करने की शुक्रवार को व्यवस्थाएं कर ली गई, लेकिन राजफेड की और से मात्र छह किसानों की ही सूची जारी की गई। उनके भी केन्द्र पर नहीं आने से मंूग, उड़द, सोयाबीन व मंूगफली की एक बोरी की खरीद भी नहीं हो सकी।

खरीद केन्द्र प्रभारी रामेश्वरलाल तेली ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मूंग व उड़द की खरीद के लिए छह किसानों के नाम ही सौंपे गए थे। इन किसानों से फोन पर सम्पर्क किया गया, लेकिन वे फसल तुलवाने नहीं आए। अब सोमवार से ही खरीद शुरू हो सकेगी। सरकारी खरीद के लिए उड़द 5600 रुपए, मूंग 6975 रुपए, सोयाबीन 3399 तथा मूंगफली 4890 रुपए प्रति क्विंटल की दर है।
कृषि मण्डी के व्यापारी शिव गगरानी ने बताया कि शुक्रवार को केन्द्र शुरू नहीं तथा पर्ची जारी नहीं होने से कई किसान अपनी उपज को सस्ते दाम में मण्डी में बेचकर गए। मण्डी में उड़द के भाव 2700 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए, जबकि समर्थन मूल्य 5600 रुपए है। इसी प्रकार मूंग 2800 से 3300 रुपए के भाव बोले गए, जबकि समर्थन मूल्य 6975 रुपए क्विंटल है। ऐसे में किसान को मूंग में 4 हजार तथा उड़द में 2700 से लेकर 3000 रुपए क्विंटल की दर से आर्थिक नुकसान हुआ।

ये हैं भाव

5600 उड़द

6975 मूंग

3399 सोयाबीन

4890 मूंगफली

(रुपए प्रति क्विंटल)