25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोशी ने कहा- जिले में सबसे बड़ा संकट है रोजगार, लोकसभा चुनाव जीता तो…

C.P. Joshi : कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी ने कहा कि वे चुनाव जीते तो भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में एक लाख युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 19 Apr 2024, 11:00 AM IST

भीलवाड़ा. जोशी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि वर्ष- 2009 के आम चुनाव में भीलवाड़ा से जीता था, तब जिले में पेयजल संकट विकट था। इससे निजात दिलाने को चम्बल का पानी भीलवाड़ा लाने की कार्ययोजना पर काम शुरू किया। पांच साल में योजना पर बड़ा काम हुआ। तब जनता से वादा किया था कि समूचे जिले को चम्बल पेयजल परियोजना का पानी नहीं मिला तो वर्ष-2014 का चुनाव भीलवाड़ा से नहीं लड़ेंगे।

जोशी ने कहा कि चम्बल का पानी तब गांवों तक नहीं पहुंच पाया तो किए वादे के अनुरूप वर्ष-2014 का चुनाव भीलवाड़ा से नहीं लड़ा। लेकिन वर्ष-2014 व वर्ष-2024 के बीच बड़ा फर्क आ गया। जिले में अब गांव- गांव तक चम्बल का पानी है। पेयजल का संकट नहीं है। पार्टी के निर्देश पर अब फिर से भीलवाड़ा से चुनाव लड़ रहा हूूं।

जोशी ने कहा कि जिले में अब सबसे बड़ा संकट रोजगार का है। यहां उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसकी प्रचुर संभावना भी है। जनता ने जिताया तो वे कौशल विकास पर जोर देंगे और एक लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, महेश सोनी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : यूपीएससी इंटरव्यू में रिजेक्ट होकर आजमाया चौथा अटेंप्ट फिर राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग