6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागौर के किराणा व्यापारी की कोरोना से मौत

मृतकों की संख्या 29 हुई

less than 1 minute read
Google source verification
Kirana businessman of Bagaur dies from Corona in bhilwara

Kirana businessman of Bagaur dies from Corona in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले के बागौर कस्बे के एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकर 29 हो गई है। बागौर के सोनियों का मोहल्ला निवासी व किराणा व्यापारी रामेश्वर लाल पुत्र भंवरलाल सोनी कैसर पीडि़त है। उसे सांस लेने पर दिक्कत आने पर गत दिनों महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां २५ अगस्त को इसकी जांच कराई गई तो २६ को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। बुधवार को तबियत बिगडऩे पर वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन देर रात को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक का कोरोना गाइड लाइन के आधार पर पंचमुखी मोक्षधाम में अन्तिम संस्कार किया गया। प्रशासन ने सोनियो के मोहल्ले को सील कर दिया गया है। उधर शहर की संजय कॉलोनी के एक कोरोना संदिग्ध प्रौढ़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। संजय कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति को तबियत खराब होने से 26 अगस्त को सुबह अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे कोरोना संदिग्ध मरीज मानते हुये फिमेल मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। मरीज की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गये। इस बीच, गुरुवार सुबह इस कोरोना संदिग्ध मरीज ने दम तोड़ दिया। शव को मेडिकल गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षित रखवाया गया है। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार है।