
Leave the school death of teacher's father in bhilwara
गेन्दलिया।
क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत आमा मुख्यालय पर संचालित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक के पिता के निधन होने पर छुट्टी कर दी गई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के पिता का निधन हो गया, जिससे विद्यालय प्रशासन ने सुबह विद्यालय में प्रार्थना सभा होने के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया और विद्यालय के तालाबंन्दी कर पूरा विद्यालय स्टाफ शिक्षक के पिता के दाह सस्कार में चले गए। विद्यालय की छुट्टी करने के बाद जब ग्रामीणों को विद्यालय पर ताला लटका होने की भनक लगते ही ग्रामीणो को रोष व्याप्त हो गया।
इस बारे में विद्यालय के प्रिंसिपल अरविन्द कुमार जैन ने बताया कि मैं अवकाश पर था और घर से सीधे दाह संस्कार में गया था। साथ ही शिक्षक से विद्यालय के स्टाफ व बच्चो का लगाव होने से विद्यालय के छात्र,शिक्षक विद्यालय मे छुटटी कर शिक्षक पिता के दाह संस्कार में चले गये। आगे इस सम्बन्ध ऐसा मामला नहीं आएगा ।
दीवार के विवाद को लेकर दो परिवार भिड़े, चले लठ, 13 घायल
कोटड़ी. जावल गांव के गुर्जरों की नोहरा में दीवार बनाने के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच बुधवार सुबह लाटी भाटा जंग हो गया। इसमें 5 महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त रही।
पुलिस के अनुसार गुर्जरों की नोहरा के बाजार में एक पुरानी गोबर की रोड़ी के स्थान पर दीवार निर्माण को लेकर बुधवार सुबह मांगीलाल गुर्जर व गोपाल गुर्जर के परिवार के बीच झगड़ा हो गया। विवाद गहराने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठियां लेकर बाजार में आ गए और एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। कुछेक के हाथ में कुल्हाड़ी भी थी। गांव में हिंसक संघर्ष देख कर लोग सहम गए और अफ रातफ री का माहौल बन गया। इस बीच घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। इस दौरान इसमें 5 महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों का पुलिस ने मेडिकल मुआयना करवाया। आधा दर्जन गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रैफ र किया गया। थाना प्रभारी भंवर सिंह गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को 10 दिन पहले भी पाबंद किया था लेकिन बुधवार को फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई है।
ये हुए घायल
आपसी संघर्ष के दौरान मांगीलाल गुर्जर, मगना लाल गुर्जर, सूरजमल गुर्जर, किशन लाल गुर्जर, लाडू देवी गुर्जर, मेमा देवी गुर्जर सभी निवासी गुर्जरों की नोहरा घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में गोपाल लाल गुर्जर, दुर्गा लाल गुर्जर, रूपी देवी गुर्जर, अनोप देवी गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर सभी निवासी जाटों की नोहरा व देवकरण गुर्जर एवं कमला गुर्जर निवासी बेलवा शामिल है। । गंभीर घायल मांगीलाल,मगनलाल,सूरजमल व किशन लाल का इलाज भीलवाड़ा में जारी है ।
Published on:
25 Jul 2018 11:49 pm
